हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर अभियान को मिली रफ्तार,UPCL के अधीक्षण अभियंता रवि राजौरा ने दिए ये सख्त निर्देश
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर अभियान को मिली रफ्तार,UPCL के अधीक्षण अभियंता रवि राजौरा ने दिए ये सख्त निर्देश
हल्द्वानी। यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता रवि राजौरा ने स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान की समीक्षा करते हुए सभी अभियंताओं एवं कर्मचारियों को बिजली उपभोक्ताओं के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करे।
अधीक्षण अभियंता रवि राजौरा ने कहा कि स्मार्ट मीटर परियोजना ऊर्जा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी, आधुनिक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं को इसके लाभों की भी विस्तार से जानकारी दें, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति न रहे और अभियान में उनका पूरा सहयोग प्राप्त हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य में गुणवत्ता और गति दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य हासिल किया जाए।

