राजस्व वसूली में सुस्ती पर एमडी ध्यानी सख्त, बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश

0
448-252-21817943-thumbnail-16x9-pic-n

राजस्व वसूली में सुस्ती पर एमडी ध्यानी सख्त, बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश

लंबित विद्युत बिलों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भी तय होगी जवाबदेही

देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित विद्युत बिलों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिए।

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों से क्षेत्रवार बकाया विद्युत बिलों और वसूली की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बड़े बकायेदारों से प्राथमिकता के आधार पर वसूली सुनिश्चित की जाए और लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

एमडी ध्यानी ने कहा कि यूपीसीएल की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राजस्व वसूली में तेजी बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा बकाया राजस्व की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर बिल उपलब्ध कराने, भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने और बकाया राशि की प्रभावी वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही राजस्व वसूली की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed