गोल्डन कार्ड की समस्याओं के समाधान को आज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक
Oplus_16908288
गोल्डन कार्ड की समस्याओं के समाधान को आज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक
देहरादून। उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के अनुरोध पर राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (गोल्डन कार्ड) में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को आ रही विभिन्न कठिनाइयों के निवारण को लेकर आज 11 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगी।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक अपराह्न 4 बजे यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर होगी। बैठक में गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं, उनके समाधान तथा योजना को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को सुसंगत अभिलेखों और आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


