देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट: 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Oplus_16908288
देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट: 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
देहरादून।भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के National Disaster Alert Portal से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 अगस्त को दोपहर तक देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आपदा न्यूनीकरण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने 18 अगस्त 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित संस्थानों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
