उपनल कर्मचारियों ने जताया जल संस्थान कर्मचारी संगठन का आभार
उपनल कर्मचारियों ने जताया जल संस्थान कर्मचारी संगठन का आभार
देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य के लिए सम्मानजनक वेतन का लाभ दिलाने की दिशा में कर्मचारी संगठन के प्रयासों पर शाखा अनुरक्षण खंड के उपनल कर्मचारियों ने उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय लिया। संगठन के प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी ने सभी कर्मचारियों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर कर्मचारी हितों के साथ-साथ विभागीय कार्यों में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, वरिष्ठ साथी राजेंद्र सिंह बिष्ट, डीपी भद्री, चतर सिंह चौहान, अनुरक्षण खंड शाखा अध्यक्ष धूम सिंह सोलंकी, अंकित कुमार, मनोज भट्ट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

