दो मुख्य अभियंताओं के तबादले
Oplus_16908288
दो मुख्य अभियंताओं के तबादले
देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने कारपोरेशन कार्यहित में दो मुख्य अभियंताओं के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 2 सितंबर 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेश के अनुसार श्री मोहित जोशी, मुख्य अभियंता (स्तर-1), जो वर्तमान में मुख्य अभियंता (स्मार्ट मीटरिंग), यूपीसीएल देहरादून के पद पर तैनात थे तथा मुख्य अभियंता (परियोजना), विद्युत द्वितीय कार्य, देहरादून का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को मुख्य अभियंता (वितरण), यूपीसीएल हरिद्वार क्षेत्र, हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं श्री शेखर चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य अभियंता (स्तर-2) का स्थानांतरण हरिद्वार क्षेत्र से कुमाऊँ क्षेत्र, हल्द्वानी किया गया है। उन्हें मुख्य अभियंता (वितरण), यूपीसीएल कुमाऊँ क्षेत्र, हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपीसीएल ने संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को स्थानांतरित अधिकारियों को कार्यमुक्त करने तथा नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने की सूचना ERP-SAP HCM Module में अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं।
