यूपीसीएल मुख्यालय में आज मनाया जाएगा अभियन्ता दिवस
Oplus_16908288
यूपीसीएल मुख्यालय में आज मनाया जाएगा अभियन्ता दिवस
देहरादून। भारत के महान अभियंता एवं भारत रत्न से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) मुख्यालय में आज 15 सितंबर को अभियन्ता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे मुख्यालय के भूतल स्थित सम्मेलन कक्ष में होगा।
कार्यक्रम में यूपीसीएल के साथ ही पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। यूपीसीएल की ओर से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) सहित मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं समेत कुल 25 अधिकारियों को नामित किया गया है।
नामित अधिकारियों को दोपहर 1:45 बजे सम्मेलन कक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में अभियंता दिवस के महत्व, अभियंताओं की भूमिका और तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा एवं संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
यूपीसीएल की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप में कहा गया है कि नामित अधिकारियों के अलावा अन्य इच्छुक कार्मिक भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम एवं संगोष्ठी में जुड़कर प्रतिभाग कर सकते हैं।


