उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की चमोली शाखा का चुनाव संपन्न, पीएस रावत फिर बने अध्यक्ष
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की चमोली शाखा का चुनाव संपन्न, पीएस रावत फिर बने अध्यक्ष
जल संस्थान कर्मचारी संगठन को झटका, 50 कर्मचारियों ने थामा जल संस्थान कर्मचारी संघ का दामन
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ जनपद चमोली की शाखा गोपेश्वर एवं कर्णप्रयाग का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को उत्तराखंड जल संस्थान शाखा प्रांगण कर्णप्रयाग में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त लेखाकार एचबी नौटियाल और उप निर्वाचन अधिकारी एसपी मेखुरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।
चुनाव में जनपदीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पीएस रावत को अध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा दिवाल सिंह राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश जोशी को उपाध्यक्ष, एनएस नेगी को कोषाध्यक्ष, मेहरवान सिंह कैंतुरा को संरक्षक तथा देवेंद्र सिंह रावत को सलाहकार चुना गया।
वहीं जितेंद्र सिंह राणा को शाखा सचिव, दर्शन सिंह नेगी को सह सचिव, विजय भारती को संयुक्त सचिव, विजय सिंह चौधरी को संगठन सचिव, शुभम बिष्ट को कार्यालय सचिव तथा पृथ्वीसिंह नेगी को सचिव/मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में कर्मचारियों ने पेयजल सेवाओं के संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की।
कर्मचारियों ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता सूची, टीएंडपी एवं आवश्यक सामग्री की कमी और राजस्व वसूली के दबाव जैसी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों का घेराव और आंदोलन की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शाखाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने कर्मचारियों की मांगों पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का संकल्प भी लिया।
जल संस्थान कर्मचारी संगठन को झटका, 50 कर्मचारियों ने थामा जल संस्थान कर्मचारी संघ का दामन
चमोली। जिला चमोली के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में कार्यरत करीब 50 कर्मचारियों ने उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन से त्यागपत्र देकर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ पर विश्वास जताया है।
कर्मचारियों ने मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान संघ के बैनर तले संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न कराए गए। चुनाव में समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का बढ़ता समर्थन संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से प्रयास किए जाएंगे।



