सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में ऊर्जा निगम प्रदेश में नंबर वन

0
IMG-20260920-WA0000

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में ऊर्जा निगम प्रदेश में नंबर वन

एमडी पीसी ध्यानी के नेतृत्व में शिकायतों के त्वरित समाधान पर उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। ऊर्जा निगम की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी सहित निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय दुबे ने कहा कि प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में उपभोक्ता शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप यूपीसीएल ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है।

उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी को बधाई देते हुए कहा कि उपभोक्ता सेवाओं में सुधार और शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। एसोसिएशन ने सभी कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed