उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी गठित, प्रेम सिंह रावत बने अध्यक्ष
Oplus_16908288
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी गठित, प्रेम सिंह रावत बने अध्यक्ष
कुलदीप सैनी को मंडलीय महामंत्री की जिम्मेदारी, 29 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन
देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखंड प्रदेश की गढ़वाल मंडल कार्यसमिति का द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। 14 अक्टूबर 2026 को हुए निर्वाचन के बाद प्रेम सिंह रावत को मंडल अध्यक्ष और कुलदीप सैनी को मंडलीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को शामिल किया गया है।
संघ की ओर से 15 अक्टूबर को जारी सूचना के अनुसार, निर्वाचन राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजयकान्त शर्मा, वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान तथा चुनाव अधिकारियों की संयुक्त देखरेख में संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी में विरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, विकास गोस्वामी को उपाध्यक्ष, कुनाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, नवीन भट्ट और संजय नेगी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं सुनील नेगी और राहुल पुंडीर को संगठन सचिव, मोहम्मद राशिद और अर्चना को प्रचार सचिव तथा अमित चौहान और मनवीर कण्डारी को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कार्यसमिति में प्रदीप थपलियाल, नरेंद्र नेगी, सुनील जोशी, उदय रावत, विकास, देशराज नेगी, संजय कुमार, जितेंद्र सकलानी, राजपाल कठोरी, लक्ष्मण सिंह पंवार, पूजा भारद्वाज, शिल्पी लखेड़ा, सौरभ पंवार, रवि गोरेला, कमल सैनी और प्रकाशचंद भारद्वाज सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
संघ की नई कार्यकारिणी के गठन से कर्मचारियों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

