मुख्यमंत्री धामी ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की विजय का दिया संदेश

0
FB_IMG_1792548546688

मुख्यमंत्री धामी ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की विजय का दिया संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल कॉलेज, देहरादून में आयोजित रावण दहन एवं दशहरा मेले में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। रावण दहन हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed