दीपावली पर भी नहीं लिया अवकाश, विद्युत व्यवस्था संभालने मैदान में डटे रहे UPCL के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर, पूरी टीम के साथ निभाई जिम्मेदारी

0
IMG-20261108-WA0019

दीपावली पर भी नहीं लिया अवकाश, विद्युत व्यवस्था संभालने मैदान में डटे रहे UPCL के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर, पूरी टीम के साथ निभाई जिम्मेदारी

देहरादून। दीपावली का पर्व जहां हर घर में खुशियों, रोशनी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, वहीं उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेशवासियों के घरों को रोशन रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है । इसी क्रम में UPCL के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर भी दीपावली के दिन अपनी पूरी टीम के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए।

त्योहार की खुशियों के बीच बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखना विद्युत विभाग के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। घरों में दीप जलते रहें, बाजारों और प्रतिष्ठानों में रोशनी बनी रहे तथा किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल समाधान किया जा सके, इसके लिए युद्धवीर सिंह तोमर ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले रखा।

उन्होंने दीपावली के दिन भी विभागीय कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विद्युत व्यवस्था की निगरानी की। पूरी टीम को सतर्क रखते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया।

दरअसल, दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर विद्युत विभाग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे अवसरों पर बिजली कर्मचारियों को अपने परिवार से दूर रहकर भी जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना पड़ता है। अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर और उनकी टीम की यह कार्यशैली विभागीय जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को दर्शाती है।

जब प्रदेशवासी दीपावली की खुशियां मना रहे है , तब विद्युत विभाग की टीम उनकी खुशियों की रोशनी बरकरार रखने के लिए अपने कर्तव्य पथ पर डटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed