उत्तराखंड

CM धामी ने अमरनाथ हादसे पर जताया दुख, उत्तराखंड के तीर्थयात्रियों के रेस्क्यू के प्रयास जारी

देहरादून।अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद पंचतरणी हेलीपैड आर्मी बेस कैंप में फंसे उत्तराखंड के 12 यात्रियों को सेना ने एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी कैंप में सुरक्षित पहुंचा दिया है।वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने से हुई जनहानि पर दुख जताया और प्रदेश के तीर्थयात्रियों से बातचीत भी की।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने से 16 लोगों की मौत हो गई. 40 तीर्थयात्री लापता हैं. सेना ने शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. 6 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया. उधर, माउंटेन रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुट गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग भी वहां फंसे हुए हैं. हम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. मैं केंद्रीय गृह मंत्री और उनके एलजी (मनोज सिन्हा) से भी अनुरोध करूंगा कि उत्तराखंड के तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए हर संभव व्यवस्था करें. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ में फंसे उत्तराखंड के 12 तीर्थयात्रियों से फोन पर बात भी की।

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद पंचतरणी हेलीपैड आर्मी बेस कैंप में फंसे उत्तराखंड के 12 यात्रियों को सेना ने एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी कैंप में सुरक्षित पहुंचा दिया है. वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने से हुई जनहानि पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *