उत्तराखंड

पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ,देहरादून ने विभागाध्यक्ष इं.एजाज अहमद के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया हरेला पर्व,150 से अधिक पौधे लगाए

देहरादून।लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड,देहरादून ने आज धूमधाम से हरेला पर्व बनाया।पीडब्लूडी विभागाध्यक्ष इं.एजाज अहमद के नेतृत्व में पीडब्लूडी प्रांतीय खंड देहरादून की टीम ने राजपुर रोड में लगभग 150 से अधिक पौधे लगाए।इस अवसर पर विभाध्यक्ष इं.एजाज अहमद ने राज्यवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिले इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा।उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी हरेला पर्व का बहुत महत्व है।

इस मौके पर पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इं.डी.सी.नौटियाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए. क्योंकि पेड़ हैं, तो हम जिंदा हैं।पेड़ो से हमें हवा मिलती हैं जिससे हमारे शरीर का संचार होता है।

इस अवसर पर पीडब्लूडी मुख्य अभियंता इं.सी.एम.पांडेय ने कहा हरेला को हरियाली से समृद्धि को जोड़ने वाले पर्व के रूप में मनाते है। हरे का मतलब होता है. हरेला पर्व भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने के लिए सावन में मनाया जाता है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इंजीनियर् अनिरुद्ध  भंडारी ,पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के मुश्ताक आलम,,उषा भंडारी,पी.वी.सिंह,कपिल कुमार राजेश,सुभाष देवलियाल,चंद्रकला,टी.सी. पंत,संजय पंत आदि प्रान्तीय खण्ड लो0नि0वि0 के समस्त अधिकारी कर्म चारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *