राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत पर सीएम धामी ने दी बधाई
देहरादून।एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बीजेपी के कार्यकर्ता देश भर में जश्न मना रहे हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले समाज से आती हैं। उनके राष्ट्रपति बनने से एक बड़े वर्ग में लोकतंत्र और संविधान के प्रति आस्था और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति आगे लाने का काम किया है।

