बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया झंडारोहण
देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी की इस 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लिहाजा उत्तराखंड सरकार ने जो लक्ष्य किया था वह पूरा हुआ है। प्रदेश भर के सभी घरों में तिरंगा लगा हुआ दिखाई दे रहा है।

