कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग में बाइक सवार युवकों पर गुलदार ने किया हमला
पौड़ी।कोटद्वार के लैंसडाउन वन प्रभाग में इन दिनों गुलदार का आतंक का छाया हुआ है। कोटद्वार दुगड्डा के रास्ते दो युवक बाइक सवार होकर देहरादून की ओर जा रहे थे। तभी ऐंता बैंड के पास गुलदार ने दोनों पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि दोनों बाइक तेजी से भगाकर अपनी जान बचाई।
लैंसडाउन वन प्रभाग में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दोपहर कोटद्वार दुगड्डा के बीच ऐंता बैंड के पास दो बाइक सवार युवकों पर गुलदार ने हमला कर दिया । इस हमले में दिमेंदर चौहान (24 वर्ष) पुत्र जगमोहन चौहान, निवासी गांव धरासु, पोस्ट ऑफिस चौबट्टाखाल और कमल चौहान(32) पुत्र कुशाल चौहान घायल हो गए।
दिपेंद्रर और कमल दोनों बाइक से देहरादून जाने के लिए निकले।तभी कोटद्वार दुगड्डा के बीच ऐंता बैंड के पास अचानक गुलदार ने दोनों पर हमला कर दिया।गनीमत रही कि दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए तेज गति से बाइक भगाकर अपनी जान बचाई। दोनों युवकों का कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है।

