CM धामी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के लिए मॉनसून सीजन हमेशा ही आपदाओं से भरा रहता है। ऐसे में सरकार पूरी तरीके से अलर्ट है और कोशिश यही है कि आम जनता को परेशानियां कम से कम हो। गौरतलब है कि पिछले 19 और 20 अगस्त को आई आपदा में एक दर्जन शव बरामद हो चुके हैं। जबकि 8 लोग अभी भी लापता है। इसके अलावा कई घायल भी हो चुके हैं।
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। उधर देहरादून में देर रात से बारिश जारी है।बारिश को देखते हुए सीएम धामी ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हो रहे बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त किया है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस भारी बारिश को लेकर सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों की निगरानी कर रहे हैं और खुद उनके द्वारा भी इस आपदा की घड़ी में पूरी मॉनिटरिंग करने का काम किया जा रहा है। जिससे जनता को राहत और बचाव कार्य में देरी ना हो सके।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में रविवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के बाद नुकसान की खबरें सामने आई हैं।दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन प्रशासन को अलर्ट करते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद देने की बात कही है।

