‘इंजीनियर्स डे’ पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा देहरादून ने दिया ‘रक्तदान-महादान का संदेश’
देहरादून।आज महान अभियंता भारत रत्न स्व0 इं. एम.विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा ‘सदभावना भवन’ देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर उपस्थित रही। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष इं. एम.एल.नौटियाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि एवं महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं.एस. एस चौहान निर्वतमान अध्यक्ष इं.हरीश चंद्र नौटियाल व संरक्षक इं. डी.सी. नौटियाल,महामंत्री इं.मुकेश रतूडी,जनपद अध्यक्ष इं. मुकेश रतूडी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करने के उपरांत भारत रत्न स्व0 इं. एम.विश्वेश्वरैया ,महासंघ के हृदय सम्राट स्वर्गीय इं. आर.के दत्ता एवं स्वर्गीय इं. डी.पी. राय के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी अर्पित की गयी। तत्पश्चात विधायक द्वारा रक्त दान शिविर कार्यक्रम का रिब्बन काटकर उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महासंघ के जनपद सचिव इं.अशीष यादव द्वारा किया तथा उनके द्वारा स्व0 इं. एम.विश्वेश्वरैया के जीवन परिचय का वाचन किया गया तथा बताया गया कि पूरे प्रदेश में इस पावन दिवस पर 1000 यूनिट रक्त दान का लक्ष्य रखा गया है तथा जनपद देहरादून में महासंघ के सदस्यों द्वारा 236 यूनिट रक्तदान किया गया।जनपद अध्यक्ष इं. सुरेंद्र सिंह श्रीकोटी,शाखा अध्यक्ष इं. प्रदीप कुमार, इं.पिंकी तोमर द्वारा सपरिवार रक्तदान किया गया।अभियंता दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजिनीयर महासंघ के समस्त सदस्य सपरिवार सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे जिसमें परिवार के नन्हे बच्चे एवम गायककार नरेंद्र सिंह नेगी की मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के परसूएसन कमेटी के उपाध्यक्ष इं.वी.के. डंगवाल सेवा निर्मित डिप्लोमा इंजीनियर फोरम के प्रांतीय महासचिव इं.पी.सी. लोशाली, महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. अरविंद सजवाण, इं.लोकेंद्र पैन्यूली, इं.आर.सी शर्मा,भरत सिंह डांगी, इं.रामकुमार, इं.शैलेंद्र सिंह चौहान,इं.वी.डी.बेंजवाल,इं.के.सी उनियाल, इं.पृथ्वी सिंह भंडारी, इं.आलोक श्रीवास्तव, इं.अनिल सिंह पंवार, इं.मुकेश बहुगुणा, इं.ए.के. पैन्यूली, इं.वीरेंद्र सिंह गुसाईं, इं.शक्ति आर्य, इं.शांतनु शर्मा, इं.जगमोहन सिंह रावत, इं.समीक्षा शर्मा डोभाल, इं. पूजा श्रेष्ठ, इं.ऊषा भंडारी पिंकी तोमर, इं.अंजना डिमरी, इं. दिनेश वर्मन, इं.प्रदीप कुमार, इं.प्रीतम तोमर, इं. शिवराज सिंह लोधीयल,इं.चितरंजन जोशी, इं.दिवाकर धस्माना, इं.के.के. उनियाल, इं.होशियार सिंह गुसाईं, इं. सचिन तोमर आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

