उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन नें अब ये आदेश किया जारी

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने सभी नदी, नालों पर बने सेतु व पुलों के आसपास उप खनिजों के खनन पर रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। खनन से पुलों को होने वाले खतरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वैसे 26 फरवरी 2013 से पुलों के नजदीक एक किलोमीटर की परिधि में खनन गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। लेकिन, इस आदेश को धता बताते हुए पुलों के इर्द गिर्द खनन होता रहा। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलों की नींव कमजोर होती चली गई और बरसात के सीजन में कई पुल टूट गए। अब सरकार ने पुलों के नजदीक खनन पर सख्ती के साथ पूर्ण रूप से रोक लगाने जा निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव खनन आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *