उत्तराखंड

CM धामी बोले-‘उत्तराखंड के होटल रिजॉर्ट और होमस्टे की हर महीने होगी जांच’

देहरादून।उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद लोगों में भारी उबाल है।पहाड़ की बेटी की हत्या के बाद लोगों में गम और गुस्सा बरकरार है. इसी बीच अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट कराने की बात दोहराई है। इसके अलावा होमस्टे और रिजॉर्ट की जांच हर महीने करने के निर्देश दिए हैं।

बीती रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद अंकिता के पिता ने बेटी का अंतिम संस्कार किया था। प्रदर्शनकारियों को भी समझा बुझाकर शांत कराया गया।मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि अंकिता उत्तराखंड ही नहीं देश की बेटी है।इस मामले पर राज्य सरकार पहले दिन से ही संजीदा है। राज्य सरकार इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की पैरवी कर चुकी है।उन्होंने कहा कि सरकार परिवार को हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है।

वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में कानून व्यवस्था के बाबत और सख्त फैसला भी लिया है।सीएम धामी ने साफ लहजे में कहा कि अब हर होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे की प्रत्येक महीने जांच होगी।सभी जिलाधिकारी और कप्तान कैलेंडर बनाकर इस व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। सीएम धामी का कहना है कि राज्य सरकार बाहर से आने वालों के सत्यापन अभियान में और तेजी लाएगी और साथ ही समय पर समस्त अभियान का रिव्यू भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *