उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस विभाग में अभियंताओं के बंपर तबादले

देहरादून।शुक्रवार को पिटकुल में अभियंताओं के बम्पर तबादले हुए है।इन स्थानांतरणों में मुख्य अभियंता (स्तर-1) से लेकर सहायक अभियन्ताओं तक के लगभग चालीस अभियंताओं के स्थानांतरण आदेश जारी किए गये। जिनमें एक मुख्य अभियंता (स्तर-1) राजीव गुप्ता व सात मुख्य अभियन्ता (स्तर-2), बीस अधीक्षण अभियंता, पांच अधिशासी अभियंता व आठ सहायक अभियंताओं की प्रोन्नति लेविल 11से12 पर की गती एवं दो लेखाधिकारियों के स्थानांतरण कर उन्हें इधर से उधर कर तत्काल नई तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देने के आदेश पारित किए हैं साथ ही दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।

ऊर्जा विभाग के पिटकुल विगत करीब एक माह से या फिर यूं कहा जाये कि पीसी ध्यानी ने जब से एमडी का कार्यभार प्रभारी के रूप में सम्हाला तबसे अब पूरा अध्पयन मनन करने के उपरान्त बड़ी सूझबूझ के साथ अच्छी टीम बने इस उद्देश्य से पहली बार इतने बड़े स्तर पर ट्रांसफर कर कुछ चौधरी बन बैठे बड़े घाघ अभियंताओं की चौधराहट तोड़ने का प्रयास किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *