उत्तराखंड

डीएम राजेश कुमार ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून।जिलाधिकारी आर राजेश ने सोमवार को शहर के अंदर चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को व्यापारियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कार्य पूरा करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों को समय के साथ पूरा करते हुए सड़क पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य समय के साथ पूरा करने और पल्टन बाजार में नाली निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने कार्यों के दौरान हो रही असुविधा के बारे में बताते हुए कार्यों को जल्द-से-जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। डीएम ने व्यापारियों से स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों के दौरान सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को उनके साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। 23 फरवरी को ये बैठक होगी।जिलाधिकारी आर राजेश ने सोमवार को दर्शनी गेट से कोतवाली पल्टन बाजार तक स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के तहत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यस्थल पर निरीक्षण करते हुए कार्यां की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *