उत्तराखंड

PM Modi का केदारनाथ व बदरीनाथ का दौरा उत्‍तराखंड के व‍िकास में मील का पत्‍थर होगा साब‍ित-CM धामी

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिनांक शुक्रवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े आठ बजे बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे।

इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन कार्य प्रगति पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिनांक शुक्रवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े आठ बजे बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह करीब नौ बजकर 25 म‍िनट पर प्रधानमंत्री मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का केदारनाथ एवं बद्रीनाथ का यह दौरा उत्‍ताखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है, जिसके फलस्वरूप आज केदारनाथ का भव्य और दिव्य प्रांगण पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाया हुआ है। बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *