उत्तराखंड

PM मोदी बदरीनाथ में रात्रि विश्राम के बाद दिल्ली रवाना हुए

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रि विश्राम के बाद बदरीनाथ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी सुबह 7.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीएम शुक्रवार को केदारनाथ धाम आए थे। केदारनाथ में दर्शन पूजन और पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के बाद पीएम मोदी बदरीनाथ पहुंचे थे। बदरीनाथ में तमाम कार्यक्रम निपटाने के बाद दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था।

इस बार के दौरे में पीएम मोदी केदारनाथ धाम के बाद बदरीनाथ पहुंचे।बदरीनाथ में बदरी विशाल की पूजा अर्चना करने के बाद वह देश के अंतिम गांव माणा पहुंचे। माणा से उत्तराखंड के साथ पूरे देश को संबोधित किया।अब तक जो लोग उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम आते थे, उनमें से बेहद कम लोग इस गांव का रुख करते थे। जबकि बदरीनाथ धाम से चंद मिनटों की दूरी पर यह गांव उत्तराखंड का या यह कहें देश का ऐसा अंतिम गांव है जो चीन की सीमा से लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *