उत्तराखंड

CM धामी ने पुलिसकर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा

देहरादून।सीएम धामी ने पुलिस जवानों का पौष्टिक आहार भत्ता में 200 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इससे पूर्व आठ साल पहले डीजीपी बीएस सिद्धू के समय इस भत्ता में बढ़ोतरी की गई थी। 200 रुपये पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ाने की घोषणा का अंदरखाने विरोध भी शुरू हो गया है।

पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो से संदेश दिया। सीएम ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि हमने एक अग्रणी कदम बढ़ाते हुए जन सामान्य की सुविधा के लिए पुलिस से संबंधित समस्त सेवाओं का लाभ जनता को देने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस एप एवं ई-एफआईआर की सुविधा प्रदान की है।

हमारी सरकार पुलिस परिवार का भी विशेष ध्यान रख रही है। पुलिस जवानों का पौष्टिक आहार भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 1700 रुपये किए जाते हैं। यूपी व हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस विभाग के समस्त प्रशिक्षण संस्थाओं में नियुक्त प्रशिक्षकों को उनके मूल वेतन का 15 प्रतिशत प्रशिक्षण भत्ता प्रदान दिया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को दिवाली का तोहफा दिया है। पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर सीएम ने वीडियो संदेश से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि पुलिस जवानों के पौष्टिक आहार भत्ते में 200 रुपये की वृद्धि और प्रशिक्षकों का प्रोत्साहन भत्ता में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। इस दौरान शहीद पुस्तिका का विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *