उत्तराखंड

CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई, सुनीं लोगों की समस्याएं

खटीमा।सीएम पुष्कर सिंह धामी के नगरा तराई स्थित आवास पर सुबह से दीपावली का बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान सीएम धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सीएम धीमी ने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है और सुख समृद्धि का पर्व है, सभी को मैं अपनी ओर से दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं. मां लक्ष्मी की और भगवान राम की कृपा सब पर बनी रहे, यही कामना करता हूं. प्रदेश के सभी लोगों की समृद्धि हो और मंगलकामना हो, हमारा राज्य हिन्दुस्तान के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो, ऐसा मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं।

वहीं, इस दौरान कक्षा 2 में पढ़ने वाली लगभग मानवी कुंवर भी मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देने उनके निजी आवास पहुंची. मुख्यमंत्री से मिलकर मानवी बहुत ही ज्यादा खुश हुई. बालिका की खुशी उस समय दोगुनी हो गई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं अपने हाथों से मानवी को उपहार दिए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी बीते देर रात खटीमा पहुंचे, जिसके बाद सुबह उनके नगरा तराई स्थित आवास पर दीपावली का बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. साथ ही इस दौरान सीएम धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. वहीं मुख्यमंत्री ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *