उत्तराखंड

उत्‍तराखंड की वीरता और साहस दिखाने वाली 16 महिलाओं को नंदा देवी वीरता सम्मान

देहरादून।मंगलवार को उत्‍तराखंड में 16 महिलाएं को नंदा देवी वीरता सम्मान से अलंकृत किया गया। ये सम्मान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक समेत अन्य अतिथियों के हाथों प्रदान किए गए।

श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से मंगलवार को आयोजित समारोह में 16 महिलाओं को नंदा देवी वीरता सम्मान से अलंकृत किया गया। इनमें बलिदानी मेजर विभूति ढौंडियाल की माता सरोज ढौंडियाल व बलिदानी मेजर चित्रेश बिष्ट की माता रेखा बिष्ट के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाएं शामिल हैं। उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत अन्य अतिथियों के हाथों ये सम्मान प्रदान किए गए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भौमिक ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्त होने पर ही देश सशक्त होगा और केंद्र सरकार महिला उत्थान के लिए जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षों में महिलाओं के लिए 80 से ज्यादा योजनाएं इसका उदाहरण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *