अंतर्राष्ट्रीय

“भारी वर्षा में भी कर्मचारी अपनी मॉगों के समर्थन में धरने पर डटे है”

“भारी वर्षा में भी कर्मचारी अपनी मॉगों के समर्थन में धरने पर डटे है”

देहरादून, दिनांक 17.07.2026

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज बारहवें दिन भी जारी रहा। आज उत्तरकाशी शाखा के कर्मचारी धरने पर बैठने हेतु उपस्थित हुये। मोर्च के सह संयोजक श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया गया तथा उन्हें धरने पर बैठाया गया। धरने में बैठने वालों में सर्व श्री विरेन्द्र सिंह, सुमन आर्य, रमेश नेगी, संजय एवं सुशील भारती आदि प्रमुख हैं।

आज धरने पर कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बनता था, धरना स्थल आज प्रातः 9:00 बजे से देहरादून जनपद के कर्मचारियो ने एकत्रित होना शुरू कर दिया, 10:00 बजे तक सैकडों की संख्या में कर्मचारी धरना स्थल उपस्थित हुये, उन्होने अपनी माँगो के समर्थन में जम कर नारेबाजी की साथ ही उन अधिकारियों को भी चेताया जो कर्मचारियों को धरने में शामिल होने से रोकने का प्रयास कर रहे।

धरना स्थल पर सभा का संचालन करते हुये मोर्च के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा सर्वप्रथम मंच के माध्यम से मोर्चे के घटक संगठन उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियरस संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा अपेक्षा की गयी उनका सहयोग सदैव की भाँति यथावत् बना रहेगा तथा सब मिलकर अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संकल्पबद्ध एवं समर्पित रहेगे। श्री जोशी द्वारा सभी कार्मिको को विश्वास दिलाया की धरने में सम्मिलित होने वाले कार्मिक बिल्कुल निश्चित रहे कि प्रबन्धक पक्ष उनका किसी भी तरह से उत्पीडन कर पायेगा। उन्होने उन अधिकारियों को भी चेतावनी दी, जो प्रबन्धक पक्ष का भला बनने के लिए कर्मचारियों को धरने में सम्मिलित होने से रोकने का प्रयास कर रहे है। संगठन का इतिहास रहा है, चाहे जैसा भी अधिकारी आया हो, कार्मिको को परेशान करने वाला अधिकारी टिक नही पाया है। यह हमारी पहिचान एवं हमारी एकता है।

मोर्चे के सलाहकार श्री गजेन्द्र कपिल द्वारा अपने सम्बोधन में अवगत कराया गया कि कर्मचारी निश्चित रहे, उनकी मॉग प्रत्येक दशा में मानी जायेगी। अपनी मॉग के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के अधिकांश श्रमिक संगठनों से वार्ता की जा रही है, उनके द्वारा मोर्चे को हर प्रकार से सहयोग प्रदान करने का अश्वासन दिया गया है। धरना बिल्कुल सही दिशा में अग्रसर है, भगवान सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रबन्धन को सद्बुद्धि दे कि वह हमारी न्यायोचित मॉग को शीघ्रातिशीघ्र मानते हुये शासनादेश जारी करे। अगर इसमें देरी होती है तो कर्मचारियो द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन और तेज होना स्वाभाविक है, जो सभी के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर देगा।

श्री प्रदीप थपलियाल द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रबन्धन यह जरूर समझे कि कार्मिको की जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने की मॉग वैसी मॉग नही जिसे अपने चातुरय से लटकाय जा सकता है। अब की बार कर्मचारी किसी भी प्रकार के झॉसे में नही आने वाला, वह विभाग के राजकीयकरण के लिए कृत संकल्प है, उस से कम पर किसी भी दशा में समझौता नही करेगा।

उत्तरकाशी शाखा से धरने पर पधारे श्री रमेश सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तरकाशी शाखा में कतिपय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ किये जो असहज व्यवहार कर रहे है, जिस पर मोर्चे को तत्काल ध्यान दिया जाना होगा। किसी भी दशा में कर्मचारियो के साथ असहज व्यवहार स्वीकार नही किया जायेगा।

उक्त के अतिरिक्त श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री विरेन्द्र सिंह सजवाण, श्री दलीप रावत, श्री सुनील कुमार, श्री कृष्ण बहादुर थापा, श्री नन्दन सिंह रावत, श्री पंकज, श्री संजय भारती श्री आनन्द सिंह रावत, श्री मुकेश जोशी, श्री विमल भण्डारी, हरीष कण्डारी, श्री अमित पाण्डे, श्री अतुल तोमर, श्री ललित कुमार, श्री कुणाल शर्मा, श्री कमलेश, श्री विकास भट्ट आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।

धरना स्थल पर पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्री सुधीर काला, श्री अतुल तोमर, श्रीमती वन्दना, श्रीमती सुमन, श्री अमजद खान, श्रीमती सोनम कबटीयाल, श्रीमती अनुजा भट्ट, श्रीमती सपना, श्रीमती ललिता, श्री नवीन तिवारी, श्रीमती कीर्ति बंसल, श्रीमती निशा बिष्ट, कु० दिव्य भारती, श्री सबल सिंह, श्री अमित कुमार, श्री विशाल शर्मा, श्री सुंदेश कुमार, श्री महेश प्रसाद, श्री संजय सिंह, श्री योगेश, श्री दीपक, श्री रोहित सिंह, श्री संजय भारती, आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *