उत्तराखंड

यहां PWD की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल?

ऋषिकेश।बारिश के कारण क्षतिग्रस्त नीलकंठ मोटर मार्ग पैचवर्क करवाने के बाद फिर खराब हो गया है। ऐसे में नीलकंठ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन हिचकोले खाने को मजबूर हैं।लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मंदिर मोटर मार्ग फिर से खराब हो गया है। अभी हाल ही में बरसात के बाद लोनिवि विभाग ने क्षतिग्रस्त मार्ग पर पैचवर्क करवाया था। लेकिन इसके कुछ दिनों ही यह मार्ग फिर से पहले जैसा हो गया है। जिन स्थानों पर पैचवर्क किया गया, वहां पर दुबारा बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। इस वजह से मार्ग से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खा रहे हैं।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा ने बताया कि लोनिवि ने मोटर मार्ग पर पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति की। मिट्टी से गड्डे भरे गए। सड़क कुछ दिन में उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों को भी वाहन से आने जाने में दिक्कत हो रही हैं। हर बार मार्ग की मरम्मत होती है। लोनिवि के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई। मार्ग मरम्मत के नाम पर लाखों खर्च किए गए, मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

जहां-जहां पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां पर पेचवर्क करवाया दिया जायेगा। इसके लिये संबंधित ठेकेदार को इसी माह मार्ग ठीक करने के निर्देश दिये गए हैं।

– अनुज कुमार, सहायक अभियंता, लोनिवि लक्ष्मणझूला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *