बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर लिया मास्टर प्लान का जायजा

0
FB_IMG_1789974066204

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर लिया मास्टर प्लान का जायजा

बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इसके बाद सीएम धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ समेत विभिन्न कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने ‘बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव’ में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक संत-साध्वी और 1200 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। सीएम ने कहा कि बदरीनाथ धाम देश की सनातन आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास के साथ इसकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *