राष्ट्रीय

CM धामी का दिल्ली में रोड शो,भाजपा के पक्ष में की वोट की अपील

दिल्ली।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए रोड शो किया। हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने उन्हें दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में उतारा है।

रविवार को मुख्यमंत्री सबसे पहले अल्मोड़ा जिले में कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के विनोद नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी रवि नेगी और मंडावली सीट से शशि चांदना के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सांसद गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। उनके रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

उत्तराखंड के 22 सालों के सफर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे युवा चेहरे के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान भी युवा चेहरे के तौर पर सीएम धामी को राष्ट्रीय परिदृश्य में विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप रही है। इससे पूर्व हिमाचल चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने पौंटा, शिमला, सिरमौर समेत एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियां की।

मुख्यमंत्री सबसे पहले अल्मोड़ा जिले में कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के विनोद नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी रवि नेगी और मंडावली सीट से शशि चांदना के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक तक रोड शो किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *