विधानसभा अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

0
WhatsApp Image 2022-11-27 at 3.11.47 PM

देहरादून।विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर की जा रही तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सत्र के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक भी ली।

विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्बन्धी बैठक ली। बैठक में सभी मंत्रियों, विधायकों, प्रेस व दर्शकों के सुविधाओं एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। सम्बंधित विभागों के प्रमुखों को विधानसभा अध्यक्ष ने आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव एस एस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था वी मुरुगेशन, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस एपी अंशुमान, डीएम देहरादून सोनिका, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल करण सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंटेलिजेंस निवेदिता कुकरेती आदि विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed