राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन कर किया पलाश पौधे का रोपण

0
WhatsApp Image 2022-12-10 at 5.51.58 AM (1)

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड प्रवास के दूसरे दिन प्रातः राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया व पलाश के पौधे का रोपण भी किया।

नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से संबन्धित 27 पौधों को स्थान दिया गया है जिसमें कुचिला, आंवला, गूलर, जामुन, खैर, अगर, बांस, पीपल, नागकेसर, बरगद, ढ़ाक, पाकड़, चमेली, बेल, अर्जुन, हर श्रृंगार, मौल, सेमल़, साल, सीता अशेक, कटहल, मदार, शमी, कदम्ब, नीम, आम, महुआ पौधे शामिल हैं, जो कि भारतीय आध्यात्म, प्राचीन ज्ञान और प्रकृति संरक्षण का अनूठा मिश्रण है। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *