CM धामी ने नव नवेले जोड़े को दी शुभकामनाएं

0
WhatsApp Image 2023-01-31 at 11.06.43 PM

लखनऊ। मंगलवार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। सीएम धामी ने विवाह समारोह में शामिल होकर नव दंपति को वैवाहिक जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और साथ ही नव नवेले जोड़े को गुलदस्ता भी भेंट किया।वहीं, वेदिका की शादी में देश और प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची।जिन्होंने जोड़े को आशीष और शुभकामनाएं दी।

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की बेटी वेदिका की शादी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में हुई। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *