CM धामी ने बड़े बेटे का कराया यज्ञोपवीत संस्कार

0
WhatsApp Image 2023-02-05 at 3.57.48 PM (1)

हरिद्वार।हरिद्वार गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बेटे का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। साथ ही तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम लिखवाया।हरिद्वार में पूरे विधिविधान के साथ उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के बड़े बेटे दिवाकर का यज्ञोपवीत संस्‍कार किया गया। इस दौरान सीएम ने अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम लिखवाया।हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार हैं, जिनमें से यज्ञोपवीत संस्कार विशेष महत्व रखता है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। जनेऊ धारण करने के बाद व्यक्ति को अपने जीवन में नियमों का पालन करना पड़ता है। उसे अपनी दैनिक जीवन के कार्यों को भी जनेऊ को ध्यान में रखते हुए ही करना होता है। सनातन धर्म में आज भी बिना जनेऊ संस्कार के विवाह पूर्ण नहीं माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed