बीजेपी बोली-‘होली के बाद ही होगा मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला’

0
IMG_20220201_053344

हरिद्वार।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शाम्भवी आश्रम में संतों के साथ होली का जश्न मनाया। इस मौके पर मदन कौशिक ने कहा कि होली के बाद नए सीएम का चयन किया जाएगा।

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि 19 मार्च को विधायक दल की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी और फिर 20 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा।उत्तराखंड में बीजेपी ने 47 सीटों पर कब्जा किया है। हालांकि, मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद चुनाव हार गए. ऐसे में बीजेपी में सूबे के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को आए नतीजों ने होली के जश्न में तड़का लगाने का काम किया है।धर्मनगरी हरिद्वार स्थित शाम्भवी आश्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संतों के साथ फूलों और रंगों की होली खेली। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री के चयन पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि होली के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *