IAS /IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकता है फेरबदल,मुख्यमंत्री की मुहर का है इंतजार…लिस्ट है तैयार
देहरादून ।उत्तराखंड में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग की चर्चा है काफी दिनों से हो रही है। अब ऐसी उम्मीद है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में तबादले हो जाएंगे। इंतजार बस तबादला लिस्ट पर सीएम की मुहर लगने का है।उत्तराखंड में अधिकारियों के तबादले को लेकर सरकार की तरफ से अब कसरत तेज होने की उम्मीद है। खबर के अनुसार जल्द ही राज्य मैं शासन से लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव होने जा रहा है खास तौर पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में जल्द बदलाव हो सकता है।
बताया जा रहा है कि महत्वपूर्ण विभागों, जिलों में बदलाव को लेकर राज्य सरकार की तरफ से पहले ही विचार कर लिया गया है ।अब इस पर अंतिम मोहर लगने के लिए सूची जारी हो सकती है। ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण विभागों में उलटफेर की चर्चाएं हैं। खबर यह भी है कि कुछ महत्वपूर्ण विभागों को लेकर अधिकारी भी बदलाव को लेकर इच्छा जता रहे हैं। इनमें कुछ पर सहमति की खबरें सूची को मुख्यमंत्री के अंतिम मुहर लगने के बाद ही जारी किया जाना है। ऐसी उम्मीद है कि संभवत अप्रैल महीने की शुरुआती मुख्यमंत्री सूची पर अंतिम फैसला कर देंगे। ऐसे राज्य में आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर महीने के पहले सप्ताह में ही सूची जारी होने की उम्मीद है जिला स्तर पर भी बदलाव की जानकारी आ रही है खबर है कि जिलों के अधिकारियों को भी बदला जा सकता है राज्य के 2 बड़े जिले में भी बदलाव की चर्चाएं हैं आईपीएस अधिकारियों को लेकर भी जिम्मेदारियों में बदलाव होने जा रहा है।

