दिल्ली।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. प्रकाश सिंह बादल कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।बादल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया था, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
PM मोदी ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ।वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया और महत्वपूर्ण समय में राज्य को सहारा दिया।”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख प्रकट किया है। मान ने ट्वीट करके कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।