कुर्सी पाने के लिए दो अधिकारियों के बीच हो रही थी आपसी जंग,दोनों आज एक साथ हुए रिटायर
देहरादून।।
दो बड़े अफसरों की विदाई से वन विभाग और सरकार ने ली राहत की सांस, नये HoFF पर मंथन शुरू
उत्तराखंड वन विभाग से आज दो बड़े अधिकारी रिटायर हुए हैं।
इनमें पहला नाम वन विभाग के प्रमुख विनोद सिंघल का है और दूसरा नाम राजीव भरतरी का है।
जो जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विभाग में इन दोनों अधिकारियों के बीच पद को लेकर नूरा कुश्ती देखने को मिली थी।
जिस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ब्रेक लगा था।
आज ये दोनों अधिकारी एक साथ रिटायर हो गये हैं।