क्राइम

दून में फर्जी डिग्री के आधार पर अपना क्लीनिक चला रहे दो डॉक्टर गिरफ्तार

देहरादून।दस जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि पुलिस अभी तक इस मामले में 20 गिरफ्तारियां कर चुकी है। बृहस्पतिवार को दो और फर्जी डॉक्टरों प्रकाश सिंह निवासी एमडीडीए कॉलोनी चंद्र रोड डालनवाला और मसूद अहमद निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पुलिस ने दो और फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों फर्जी डिग्री के आधार पर अपना क्लीनिक चला रहे थे। दोनों ने ही राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक बंगलूरू के नाम की फर्जी डिग्री ली थी और यहां भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *