सैन्य धाम नवंबर तक बन जाएगा,50 फीसदी से ज्यादा काम हुआ पूरा
देहरादून। देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहे सैन्यधाम का काम मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने अधिकारियों के साथ जायजा लिय। इस दौरान मंत्री ने प्रगति कार्य की जानकारी ली। बताया गया कि नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन सैन्य धाम का निरीक्षण किया ।इसी बीच उन्होंने निर्माण कर रही एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर जानकारी ली। एजेंसी ने मंत्री गणेश जोशी को बताया सैन्य धाम का 50 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा मंत्री ने निर्माण की कार्य की गुणवत्ता और कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए हैं।