देहरादून। आज उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की शाखा जलकल देहरादून का निर्वाचन जल भवन बी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी देहरादून में निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह नेगी,सहायक निर्वाचन अधिकारी शिशुपाल सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें संदीप मल्होत्रा (शाखा अध्यक्ष), मदन पाल (शाखा उपाध्यक्ष)जीवानंद भट्ट, (शाखा सचिव),सुभाष मल्होत्रा (शाखा कोषाध्यक्ष), प्रेम सिंह नेगी (शाखा उपसचिव), सरोज शर्मा(शाखा संगठन सचिव), अनिल उनियाल (शाखा संगठन सचि), कमलेश्वर प्रसाद पेटवाल (शाखा प्रचार सचिव) नियुक्त किए गए।
कार्य समिति के सदस्य में प्रेम सिंह नेगी,अनिल भट्ट, राम अवतार, रामदुलारी,महेश पंत, अशोक कुमार, कमलेश भारद्वाज, सुरेंद्र बड़ोला रहे।