UPCL में मुख्य अभियंता के तीन,अधीक्षण अभियंता के छह और अधिशासी अभियंता के 36 पद खाली,इंजिनीयर नाराज
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में चीफ इंजिनीयर के तीन, अधीक्षण अभियंता के छह और अधिशासी अभियंता के 36 पद खाली है।मुख्य और अधीक्षण अभियंता के प्रमोशन होने पर अधिशासी अभियंता के नौ पद और खाली हो जाएंगे।उसके बाद भी महीनों से प्रमोशन को लटका कर रखा गया है।इन प्रमोशनों से यूपीसीएल पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ने वाला है क्योंकि अभी अभियंता पहले से पदोन्नत पद का वेतनमान ले रहे है।ऊर्जा निगम में इंजीनियरों के प्रमोशन न होने से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।निगम में मुख्य अभियंता,अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के पद काफी समय से खाली चल रहे है।ऊर्जा निगम में जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता JE संवर्ग और सीधी भर्ती के असिस्टेंट इंजीनियरों के बीच लंबे समय से वरिष्ठता का विवाद चल रहा है।अब हाईकोर्ट ने यूपीसीएल मैनेजमेंट को 19 अप्रैल को वरिष्ठता सूची लौटते हुए अपने स्तर पर फैसला लेने की छूट दी है।जो भी निर्णय UPCL लेगा वो हाईकोर्ट के भविष्य आने वाले फैसले के अधीन रहेगा।
वरिष्ठता निर्धारण के मामले को लेकर शासन स्तर पर अपर सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ है।रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
MD, UPCL

