उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स महासंघ कल परेड ग्राउन्ड से सचिवालय तक रैली निकाल सचिवालय का करेंगे घेराव

देहरादून।आज दिनांक 01.06.2023 को उ0डि०ई० महासंघ के द्वितीय चरण के आन्दोलन के क्रम में प्रमुख अभियन्ता लो0नि0वि0/ सिंचाई, कार्यालय के सम्मुख चार दिवसीय जनपदवार क्रमिक अनशन कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रमिक अनशन कार्यक्रम में आज जनपद पिथौरागढ़, चम्पावत बागेश्वर, अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग, चमोली तथा देहरादून के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०डि०ई० महासंघ ३० एस०एस० चौहान द्वारा की गई तथा बैठक का संचालन जनपद सचिव, देहरादून इं० आशीष यादव द्वारा किया गया। क्रमिक अनशन में इं० प्रदीप नेगी, जनपद सचिव पिथौरागढ़, इं० आकाश झिंझानिया, जनपद अध्यक्ष पिथौरागढ़, इं० पंकज मेहरा प्रान्तीय संगठन सचिव कुमाऊ, इं० विवेक पुरोहित, जनपद अध्यक्ष, घटक संघ सिंचाई विभाग, चमोली तथा इं० दिनेश वर्मन, शाखा सचिव, देहरादून, बैठे।

वक्ताओं द्वारा धरना कार्यक्रम में विस्तार से निम्नलिखित समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये गये- शासनादेश संख्या 499 / XXX (2)/2015 दिनांक 17.12.2015 के अनुपालन में कनिष्ठ अभियन्ता को

10 वर्ष की सेवा के पश्चात् ग्रेड वेतन 5400/- दिया जाए।

समूह ख अभियन्ताओं को कार अनुरक्षण भत्ता अनुमन्य किया जाए।कनिष्ठ अभियन्ता / अपर सहायक अभियन्ता को अनुमन्य मोटरसाईकिल / स्कूटर भत्ते की दरों व पुनःनिरीक्षण किया जाए।

अन्य विभागों की भांति तीनों ऊर्जा निगमों में कार्यरत कनिष्ठ अभियन्ताओं को अनुमन्य ग्रेड वेतन 4600/- का लाभ 1 जनवरी 2009 से काल्पनिक तथा 1 मार्च 2013 से वास्तविक रूप से दिया जाए तथा सहायक अभियन्ता के पद पर पदोन्नति कोटा 40 से 50 प्रतिशत किया जाए। कनिष्ठ अभियन्ता को सेवा नियमावली में पदोन्नति की पात्रता के अनुसार तीन पदोन्नति / पदोन्नत वेतनमान अनिवार्य रूप से स्वीकृत किए जाए।अपर सहायक अभियन्ताओं की वेतन विसंगति दूर की जाए। पेयजल निगम एवं जल संस्थान का राजकीयकरण एवं एकीकरण किया जाए।सभी तकनीकी विभागो हेतु एक समान सेवा नियमावली लागू की जाए। प्रदेश से बाहर की कार्यदायी संस्थाओं पर रोक लगाई जाए।2005 के पश्चात् नियुक्त कार्मिकों हेतु पूरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।

कल दिनांक 02.06.2023 को महासंघ के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स सदस्यों द्वारा प्रातः 10:00 बजे से प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउन्ड से सचिवालय तक रैली का आयोजन कर सचिवालय का घेराव किया जायेगा। रैली में प्रदेश के समस्त तकनीकी विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स (अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अपर सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता) सम्मिलित रहेंगें। यदि महारैली के पश्चात् भी सरकार द्वारा महासंघ की मांगो / समस्याओं पर सकारात्मक विचार नही किया जाता है तो अन्यथा की स्थिति में महासंघ द्वारा प्रदेश में आम हडताल की घोषणा की जायेगी।

जनपदवार क्रमिक अनशन कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर उ०डि०ई० महासंघ के प्रान्तीय महासचिव इं० मुकेश रतूडी, प्रान्तीय सचिव प्रोन्नत इं० निरंजन सिंह रावत, प्रान्तीय लेखा परीक्षक, इं० नीरज नौटियाल, चैयरमेन परशुएसन समिति इं० अनिल सिंह पंवार, सिंचाई घटक संघ के अध्यक्ष इ० भरत सिंह डांगी, लो०नि०वि० संघ के अध्यक्ष इं० आर०सी० शर्मा, ग्रा०नि०वि० संघ के अध्यक्ष इं० सुरेश जोशी, प्रान्तीय महामंत्री उ0डि०इं० संघ लो०नि०वि० इं० सी०डी० सैनी, प्रान्तीय मंत्री वित्त इं० शान्तनु शर्मा, चैयरमेन संघर्ष समिति इं० विरेन्द्र गुंसाई, वाईस चैयरमेन संघर्ष समिति इं० शिवराज सिंह लोधियाल, प्रान्तीय महासचिव ग्रा०नि०वि० इं० चितरंजन जोशी, मण्डल अध्यक्ष ग्रा०नि०वि० ई० मुकेश रमोला, संगठन सचिव गढ़वाल इं० विकास अन्थवाल, प्रान्तीय संगठन सचिव गढ़वाल इं० सतीश भट्ट मण्डल अध्यक्ष गढ़वाल इ० जगमोहन सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष / सचिव कुमाऊ इं० सुरेश सिंह डगवाल, इं० आर०एस० मेहरा, मण्डल उपाध्यक्ष गढवाल इं० प्रमोद सिंह नेगी, सचिव परिवार कल्याण इ० राहुल नेगी, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य इं० राजेन्द्र सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष / सचिव देहरादून इ० सुरेन्द्र श्रीकोटी, इं० आशीष यादव, इं० गोधन सिंह मनराल, इं० प्रफुल्ल जोशी, इं० गोविन्द मेहरा, इं० मनोज ओली, इं० सचिव अशोक, इं० विनोद बडोनी, इं० भगवती प्रसाद नैथानी, इं० दिनेश चन्द्र पुरोहित, इं० लक्ष्मी कण्डारी, इं० पूजा श्रेष्ठ, इं० विनोद सनवाल, इं० राजेन्द्र गिरी, इं० ऋषभ शाह, ई० संगीता धानिक, इं० सुमन बोरा, इं० बन्दना, इं० गुजन मंगला, इं० पुनीता रानी, इं० उमेश धरियाल सहित महासंघ की समस्त प्रान्तीय कार्यकारिणी तथा घटक संघो के प्रान्तीय अध्यक्ष तथा महासचिव एवं जनपद पिथौरागढ़, चम्पावत बागेश्वर, अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग, चमोली तथा देहरादून के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *