हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री ने उठाई कांवड़,कही ये बात

0
Screenshot_20230712_075606_Facebook

हरिद्वार।देवभूमि’ उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बावजूद कांवड़ियों के हौसले बुलंद है।हरिद्वार में भारी बारिश भी कांवड़ियों के कदम नहीं रोक पा रही है।बारिश के बीच ही मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी हरिद्वार पहुंचे और वीआईपी घाट से गंगाजल भरकर अपनी कांवड़ यात्रा की शुरुआत की।केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान 4 दिन की पैदल यात्रा तय करके मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इसके बाद शिव चौक पर स्थित भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की शुरुआत करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों पर इस बारिश का कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। वह (शिवभक्त) अपनी मस्ती में लीन होकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।संजीव बालियान ने कहा कि पिछले साल 4 करोड़ से अधिक कांवड़िये धर्मनगरी हरिद्वार आए थे। इस साल खराब मौसम के बावजूद भी यह आंकड़ा पार होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *