उत्तराखंड

बड़ा उलटफेर -ये बने सचिवालय संघ के अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सुनील लखेड़ा अध्यक्ष और राकेश जोशी महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी मस्तू दास ने देर शाम चुनाव परिणाम जारी किए। सचिवालय संघ चुनाव को लेकर सोमवार सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक चले मतदान में कुल 1056 वोटरों में से 994 ने मतदान किया। शाम साढ़े चार बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार लखेड़ा को 479 और निवर्तमान अध्यक्ष दीपक जोशी को 439 वोट मिले। लखेड़ा ने 40 वोट से जीत दर्ज की।तीसरे नंबर पर प्रदीप पपनै को 65 वोट मिले। 11 वोट रद्द किए गए। महासचिव पद पर राकेश चंद्र जोशी को 350 वोट, विमल जोशी को 324 वोट मिले। राकेश जोशी 26 वोट से जीते। तीसरे नंबर पर कमल कुमार को 297 वोट, जबकि 23 वोट रद्द हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *