मसूरी कर्मचारी संगठन उत्तराखण्ड जल संस्थान मसूरी संगठन ने अधिशासी अभियन्ता से मुलाक़ात की,धरना प्रदर्शन स्थगित
मसूरी।आज दिनांक 22.08.23 को अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान मसूरी कार्यालय में 12:00 अपरहान को अधिशासी अभियन्ता की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड जल संस्थान मसूरी संघ के अध्यक्ष श्री राम चन्द्र सेमवाल, उपाध्यक्ष श्री हिमांशु पंत महामंत्री श्री उत्तम सिंह, संरक्षण मंत्री श्री रमेश बन्द शर्मा, संयुक्त मंत्री श्री संदीप कुमार कोषाध्यक्ष श्री संजय शर्मा, सहायक अभियन्ता श्री. टी. एस. रावत अपर सहायक अभियन्ता श्री दीपक शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता श्री अनय तीर्थवाल उपस्थित रहे जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मसूरी जल संस्थान कार्यालय अस्थाई रूप से माउंट रोज स्थानान्तिरत किया जाएगा जिसमे सभी कर्मचारियों ने सहमति जताई जिस कारण मसूरी संघ द्वारा 23-06-2023 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश तथा 25-08-2023 को अनिश्चितकालीन हडताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया ।
इसी कम में कर्मचारियों द्वारा यह मांग की गई कि आवटित भूमि / मकान को शीघ्र खाली कराया जाए. इस हेतु कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियन्ता की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता से भेंट करने उनके कार्यालय पहुंचे जहां कर्मचारी संघ को उनकी मांगों का समर्थन करने हेतु व्यापार संघ अध्यक्ष श्री रजत अग्रवाल तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री मोहन पेटवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह माननीय मंत्री जी से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान करवायेंगे जिसका व्यापार संघ ने उपरोक्त मुद्दों को समर्थन का आश्वासन दिया।

