उत्तराखंड

CM धामी बोले-‘ड्राफ्ट मिलते ही सिविल कोड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे’

खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को राज्य में जल्द लागू करना सरकार का संकल्प है। इसका ड्राफ्ट मिलने के बाद इसी साल प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिविल कोड को लेकर राज्य की जनता ने हमारा मार्ग प्रशस्त किया था। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। सिविल कोड लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा ।

पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिविल कोड हमारा संकल्प है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। कुछ ही दिनों में ड्राफ्ट मिलने के बाद इसी वर्ष प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता पार्टी के एजेंडे में भी शामिल रहा है। उत्तराखंड की जनता ने भी इस मुद्दे पर 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मत देकर राज्य में परिपाटी बदलने का काम किया था।इससे पहले राज्य में पांच-पांच साल के लिए अलग-अलग पार्टी की सरकार बन रही थी।

सीएम ने कहा कि जनता ने हमारा मार्ग प्रशस्त किया है, इसलिए सरकार सबसे पहले सिविल कोड को लागू करने के लिए आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *