राजनीति

भाजपा PM मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी। इसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। उसी दिन से सेवा पखवाड़े की शुरुआत सभी जिला मुख्यालयों पर जिलों में विधानसभा स्तर एवं पर्वतीय जिलों में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा।19 से 24 सितंबर के बीच आयुष्मान भव: कार्यक्रम आयोजित होगा जो स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत की देखरेख में आयोजित होगा। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जबकि दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों आदि की भी भूमिका सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *